शहर में पड़ी 16 MM बारिश, और गिरेगा तापमान

punjabkesari.in Tuesday, Jan 22, 2019 - 09:30 AM (IST)

जालन्धर (राहुल): सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते तापमान में 1 से 2 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सैल्सियस व अधिकतम तापमान 18 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया तथा बारिश 16 एम.एम. दर्ज की गई। 

आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सैल्सियस तक गिरने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 15 से 19 डिग्री सैल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 27 जनवरी को सामान्यत: आकाश साफ रहेगा। 22 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सैल्सियस व अधिकतम तापमान 15 डिग्री सैल्सियस रहने तथा गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।

25 जनवरी को आकाश में बादल छाए रहने के चलते न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सैल्सियस रह सकता है। दिन के समय रुक-रुक कर हो रही बारिश व तेज हवाओं से सामान्य जनजीवन काफी प्रभावित हुआ। अधिकतर बाजारों में वीरानी-सी छाई रही।

Vatika