नाकाबंदी में 1 किलो 600 ग्राम गांजा सहित 1 गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 03:40 PM (IST)

जालंधर(कमलेश): थाना बारादरी की पुलिस व स्पेशल स्टाफ ने एक व्यक्ति को 1 किलो 600 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। 

थाना बारादरी के ए.एस.आई. किरपाल सिंह ने जानकारी दी की स्पेशल स्टाफ हेड कांस्टेबल निशान सिंह और हेड कांस्टेबल शरफद्दीन ने डिफैंस कॉलोनी में नाके के दौरान 1 व्यक्ति को शक के आधार पर रोका। इस दौरान  तलाशी लेने पर उससे 1 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान जगन्नाथ के रूप में हुई है जिसके खिलाफ पुलिस ने एफ.आई.आर नंबर 174 , तारिक 18.10.18 u/s 20.61.85  थाना बारादरी में दर्ज कर ली है।

Vatika