कार में जा रहे प्रापर्टी डीलर से मिली 100 ग्राम हैरोइन

punjabkesari.in Sunday, Sep 09, 2018 - 11:55 AM (IST)

जालंधर (महेश): चैरी रंग की सिटी होंडा कार में जा रहे एक प्रापर्टी डीलर को सी.आई.ए. स्टाफ -1 के ए.एस.आई. ब्रह्म लाल ने 100 ग्राम हैरोइन समेत पकड़ा है। इंस्पैक्टर अजय सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चौगिट्टी चौक से लोधेवाली फाटक की तरफ अपनी कार में एक व्यक्ति हैरोइन लेकर जा रहा है, जिस पर ए.एस.आई. ब्रह्म लाल ने वहां रेड कर उसे काबू कर लिया। 

आरोपी की पहचान परविन्द्र सिंह उर्फ बबलू पुत्र कुंदन सिंह निवासी लुभाना कालोनी लधेवाली, थाना रामा मंडी जालंधर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना रामा मंडी में केस दर्ज कर लिया गया है। अब तक की जांच में पता चला है कि प्रापर्टी का काम मंदा पडऩे पर बबलू हैरोइन की तस्करी करने लग पड़ा। उसके खिलाफ थाना रामा मंडी में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वह हैरोइन कहां से लेकर आता और किन लोगों को कितने दामों में सप्लाई करता, की जांच भी पुलिस कर रही है। कल उसे माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। 

swetha