पाक से हैरोइन मंगवाने वाले तस्कर से ड्रग मनी बरामद करने फिरोजपुर पहुंची सी.आई.ए. टीम

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2019 - 08:53 AM (IST)

जालंधर: पाकिस्तान से हैरोइन मंगवा कर पंजाब के अलग-अलग शहरों में बेचने वाले तस्कर मक्खन सिंह के फिरोजपुर स्थित गांव पर सी.आई.ए. स्टाफ-1 की टीम ने रेड की। पुलिस को इनपुट मिले थे कि उक्त तस्कर के घर पर लाखों रूपए की ड्रग मनी पड़ी है। पुलिस ने शनिवार देर रात को दबिश दी थी। ड्रग मनी को लेकर पुलिस अब जल्द ही खुलासा कर सकती है। 5 दिन के रिमांड पर लिए तस्कर मक्खन सिंह का सोमवार को रिमांड खत्म हो जाएगा। 

सी.आई.ए. स्टाफ की टीम ने तस्कर से पूछताछ के लिए और भी रिमांड हासिल कर सकती है। पूछताछ दौरान पता लगा कि उसके पास ड्रग पड़ी हुई है। हालांकि उसका बेटा चरणजीत सिंह भी इस केस में वांटेड है, जिसके पास पैसों के लेन-देन से लेकर पाकिस्तानी तस्करों की सारी जानकारी है। हालांकि पुलिस को यह भी शक है कि ज्यादा ड्रग मनी चरणजीत सिंह के पास हो सकती है। सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज हरमिन्द्र सिंह सैनी का कहना है कि उन्होंने फिरोजपुर के अलावा भी कुछ जगहों पर रेड की थी। हालांकि पुलिस ड्रग मनी मिलने को लेकर किसी प्रकार की पुष्टि नहीं कर रही, लेकिन आने वाले दिनों में पुलिस प्रैस कांफ्रैंस करके खुलासा कर सकती है। 


बता दें कि सी.आई.ए. स्टाफ-1 व बस्ती बावा खेल की पुलिस ने एक सरपंच समेत 2 लोगों को 1 किलो हैरोइन के साथ पकड़ा था। उनकी पूछताछ के बाद किसान मक्खन सिंह निवासी फिरोजपुर व उसके बेटे चरणजीत सिंह के बारे पुलिस को इनपुट मिले थे। उक्त तस्कर की इंडिया-पाकिस्तान सीमा के पास ही जमीन थी जिस पर वह खेती करता था और उसी की आड़ में बाप-बेटी पाकिस्तानी तस्करों से हैरोइन मंगवाते थे। मक्खन सिंह की निशानदेही पर उसके खेतों में दबी 1 किलो हैरोइन और खेप के साथ भेजी गए 30 बोर के चाइनीज वैपन और 30 गोलियां भी मिली थीं। पुलिस चरणजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार रेड कर रही है क्योंकि उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता लगेगा कि पाकिस्तानी तस्करों से पैसों का लेन-देन हवाले के जरिए होता था या फिर किसी अन्य तरीके से।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News