शनि सुखधाम में मनाया जाएगा होली महोत्सव

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 10:10 PM (IST)

जालंधर (विशेष) : जालंधर-पठानकोट रोड पर गांव रायपुर रसूलपुर में स्थित शनि सुखधाम में होली महोत्सव 19 मार्च को मनाया जाएगा। धाम के संस्थापक मुरली मनोहर ने बताया कि इस दिन शनिदेव की शिला को विशेष वस्त्र पहनाए जाएंगे और उन्हें फूलों से सजाया जाएगा और फूलों की होली खेली जाएगी। उन्होंने कहा कि शनिवार शाम 4 बजे वैदिक मंत्रों के साथ शनिदेव का हवन किया जाएगा। इसके पश्चात उनकी शिला का विशेष पुष्पाभिषेक होगा और इसके साथ ही दूध, दही, मक्खन, चीनी, शहद के साथ भी अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान लंगर व प्रसाद की व्यवस्था लगातार चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल को शनि अमावस्या के दिन भी शनि सुखधाम में विशेष कार्यक्रम होगा। शनि सुखधाम में हर शनिवार पांच बजे शनिदेव जी की आरती का आयोजन होता है और उनका पुष्पाभिषेक किया जाता है। शनिदेव के भक्त किसी भी शनिवार मंदिर में आकर शनिदेव का पूजन करके उनका आशीर्वाद ले सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News