IAWA मुंबई ने महिला सशक्तिकरण के लिए अब Punjab में बढ़ाया कदम, मिस एंड मिसेज पंजाब इवेंट 9 अगस्त को

punjabkesari.in Wednesday, Jul 20, 2022 - 06:39 PM (IST)

लुधियानाः  देश-विदेश में प्रसिद्ध मुंबई की NGO इनेवेटिव आर्टिस्ट वैल्फेयर एसोसिएशन (IAWA) महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने व केंसर के खिलाफ अब पंजाब में अपने पंख फैल रही है। गत दिवस विशेष तौर पर मुंबई से आई IAWA की अध्यक्ष  डॉ. दलजीत कौर व पंजाब की एंबेसडर डॉ. तनुजा तनु द्वारा लुधियाना में एक प्रैस कांफ्रैस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. दलजीत कौर ने IAWA उद्देश्यों की जानकारी दी व मिस एंड मिसेज इंडिया (पंजाब) इवेंट की तिथि व वेन्यू का ऐलान किया। इस प्रतियोगिता  के लिए वेबसाइट के जरिए लगभग 100 से ज्यादा एंट्रीज आई। आवेदकों के ऑनलाइन ऑडिशन के बाद जालंधर, मुकेरियां, होशियारपुर, संगरूर, लुधियाना, गुड़गांव, फगवाड़ा, पठानकोट, कपूरथला की 20 से अधिक फाइनलिस्ट का चुनाव किया गया।

मिस एंड मिसेज पंजाब इवेंट 9 अगस्त 2022 को होटल फ्रेंड्स रेजिडेंसी लुधियाना में किया जाएगा। मुंबई से टी.वी. व फिल्म कलाकार अनूप जलोटा, प्रहलाद कक्कड़, नीलू कोहली, प्रीति सप्रू, डॉली सोही, जयश्री भट्टाचार्य, सलमा आगा आदि  इस संस्था के मेंटर व स्पोर्टर हैं। IAWA मुंबई डॉ. दलजीत कौर के मार्गदर्शन में कलाकारों के उत्थान के अलावा समाज सेवा के क्षेत्र में भी बढ़चढ़ कर काम कर रही हैं। दलजीत कौर एक अभिनेत्री,  समाजिक कार्यकर्ता हैंल जो की पूर्व मिसेज इंडिया-2015 एवम् मिसेज यूनिवर्स पॉपुलर-2016 खिताब जीत चुकी हैं।

देश के विभिन्न शहरों में IAWA मुंबई द्वारा  2015 से  मिस एंड मिसेज इंडिया इवेंट आयोजित करवाए जा रहे हैं।  IAWA पंजाब एंबेसडर  व जालंधर की लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता व मोटीवेशनल स्पीकर डॉ. तनुजा तनु के सहयोग से पहली बार मिस एंड मिसेज पंजाब इवेंट लुधियाना में करने जा रही है। पंजाब में इस इवेंट करवाने का उद्देश्य भी घेरलू हिंसा, कैंसर के खिलाफ व नारी सशक्तिकरण को बढ़ाने के लिए जागरुकता पर काम करना है।

गौरतलब है कि IAWA की अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर  देश के विभिन्न हिस्सों में साल भर सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं। वर्तमान में उनके पास 10,000 महिलाओं का एक समूह है जो उनके साथ काम करता हैं। विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को समाज में उनके योगदान और अपने सोशल मीडिया के माध्यम से स्तन और गर्भाशय कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाती है। IAWA मुंबई  इस वैश्विक समस्या पर 7 साल से काम कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini