आई.जी.एम.एफ फारुकी बने पंजाब वक्फ बोर्ड सदस्य

punjabkesari.in Friday, May 03, 2019 - 09:44 PM (IST)

जालंधर(मजहर): पंजाब सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए आईजी भटिंडा एम.एफ. फारूकी को पंजाब वक्फ बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। बार-बार शिकायत के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। फारूखी के सदस्य बनने पर पंजाब भर के मुसलमानों में खुशी पाई जा रही है। 

उल्लेखनीय है कि पंजाब में एम.एफ. फारुकी को एक बड़े ईमानदार ऑफिसर के तौर पर जाना जाता है। उनके वक्फ बोर्ड मेंबर बनने पर खुशी है कि अब बोर्ड  के अंदर फैली करप्शन पर लगाम लगेगी, उनके सामने कई चुनौतियां भी होंगी जिनमें से एक चुनौती वक्फ बोर्ड के खाते से 88 लाख का गायब होना है। 88 लाख गायब हुए तकरीबन 5 साल बीत चुके हैं लेकिन कार्रवाई नहीं के बराबर है। 

Vaneet