भोगपुर में अवैध शराब की 651 पेटियां पकड़ीं

punjabkesari.in Friday, Nov 08, 2019 - 10:13 AM (IST)

जालंधर/भोगपुर(शौरी/सूरी): सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर देहाती और भोगपुर पुलिस ने एक सांझे आप्रेशन दौरान गांव लडोई में स्थित एक गोदाम में से अवैध शराब की 651 पेटियां बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार थाना प्रमुख भोगपुर और सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर देहाती के इंचार्ज शिव कुमार पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते हुए भोगपुर से लुहारां गांव जा रहे थे। जब पुलिस की गाड़ी भोगपुर के निकट लड़ोई चौक के पास पहुंची तो एक गोदाम में से निकल कर कुछ लोग गाड़ियों और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर फरार हो गए।

शक होने पर जब पुलिस पार्टी ने गोदाम के अंदर जाकर देखा तो गोदाम में से 585 पेटियां चंडीगढ़ रॉयल व्हीस्की और 66 पेटियां मास्टर मूमैंट (अरुणाचल प्रदेश) की बरामद हुईं। पुलिस की तरफ से इस संबंध में थाना भोगपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पुलिस जांच में पता चला है कि यह गोदाम भोगपुर के शराब ठेकेदारों का है। पुलिस के मुताबिक जिन्होंने यह गोदाम मनजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी दूलो नंगल जिला अमृतसर को किराए पर दिया हुआ है जोकि शराब के ठेकेदार नवदीप सिंह पन्नू का कर्मचारी है। नवदीप सिंह पन्नू, उसका सर्कल इंचार्ज भूपिन्द्र सिंह और मनजीत सिंह मिलकर बाहरी राज्यों की शराब सस्ते भाव लाकर आगे महंगे भाव में बेचते थे। पुलिस ने भोगपुर-2 के शराब ठेकेदारों को भी मामले में नामजद किया है। जिन लोगों ने गोदाम में शराब डम्प की थी, वे सभी फरार हैं।

पकड़ी शराब हमारी नहीं, साजिश के चलते फंसाया जा रहा: पन्नू
इस संबंध में जब भोगपुर सर्कल के ठेकेदार नवदीप सिंह पन्नू के साथ बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से बरामद की गई शराब के साथ उनका कोई संबंध नहीं है। भूपिन्द्र सिंह हमारे सर्कल का इंचार्ज है। मैं या भूपिन्द्र सिंह इस गोदाम को किराए पर लेने वाले मनजीत सिंह को जानते भी नहीं हैं। पकड़ी गई शराब हमारी नहीं है। पुलिस हमें साजिश के तहत फंसा रही है। वह जल्द ही इस मामले में पुलिस के उच्चाधिकारियों से जांच की मांग करेंगे ताकि सच्चाई सामने आ सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News