9 हलकों के 142 राऊंड में कांग्रेस को 60, विपक्षी दलों को 82 में मिली लीड

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2019 - 12:16 PM (IST)

जालंधर(पुनीत): जालंधर लोकसभा हलके के अंतर्गत आते 9 विधानसभा हल्कों में कुल 142 राऊंड में वोटों की गिनती की गई। इसमें कांग्रेस 60 और विपक्षी दलों को 82 राऊंड में लीड मिली। कांग्रेस को सबसे अधिक लीड शाहकोट में मिली जहां 19 में से 18 राऊंड में कांग्रेस आगे रही। वहीं जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलका के 14 व सैंट्रल के 12 राऊंड मिलाकर कुल 26 राऊंड बनते हैं।

इनमें 21 राऊंड भाजपा के पक्ष में रहे जिसके चलते अकाली-भाजपा प्रत्याशी को यहां बड़ी लीड मिली। नॉर्थ हलके के पहले 3 राऊंड में भाजपा आगे रही जबकि चौथे राऊंड में कांग्रेस को कुछ लीड मिली। 5 से 8वें राऊंड में फिर भाजपा आगे रही जबकि 9वें व 10वें राऊंड में कांग्रेस को कुछ बढ़त मिली। इसके बाद 11 से 14 राऊंड में भाजपा आगे रही। नॉर्थ हलके में कांग्रेस को 46,341 वोटें मिलीं जबकि अकाली-भाजपा को 52,559 वोटें मिलीं।

इस हलके से भाजपा 6218 वोटों से आगे रही। इसी तरह सैंट्रल हलके के कुल 12 राऊंड में कांग्रेस केवल 2 राऊंड ही आगे रही जबकि अकाली-भाजपा 10 राऊंड जीती।  सैंट्रल हलके के वोटरों ने भाजपा के उम्मीदवार अटवाल को 5342 वोटों की लीड दिलाई थी।   इसी तरह से फिल्लौर के 18 राऊंड में कांग्रेस 14 राऊंड में पिछड़ी, यहां पहले राऊंड में अकाली-भाजपा को लीड मिली, दूसरे व तीसरे राऊंड में कांग्रेस को बढ़त मिली जिसके बाद चौथे से लेकर 11वें राऊंड  तक बसपा आगे रही।  12वां राऊंड भले ही कांग्रेस के पक्ष में रहा लेकिन 13 से लेकर 16 तक का राऊंड फिर से बसपा के पक्ष में भुगता। 17वें राऊंड में कांग्रेस जबकि 18वें में बसपा को लीड मिली। सभी राऊंड की गिनती के बाद कांग्रेस को यहां मात्र 1085 वोटों की लीड मिली। 

वहीं, नकोदर में अकाली-भाजपा की 2877 वोटों की लीड रही। यहां कुल 18 राऊंड गिनती हुई जिसमें से 8 राऊंड में अकाली-भाजपा आगे रही, जबकि बसपा को 3 राऊंड में लीड मिली। कुल 19,491 वोटों से जीते कांग्रेस प्रत्याशी को शाहकोट ने बचाया। यहां पर कांग्रेस की 19,386 वोटों की लीड रही। कुल 19 राऊंड में अकाली दल के पक्ष में केवल 1 राऊंड ही रहा। शाहकोट को छोड़कर बाकी के 8 विधानसभा हलकों में कांग्रेस की लीड 105 वोटों की रही। यदि शाहकोट का समीकरण बदलता तो कांग्रेस के लिए यह सीट जीतना बेहद मुश्किल हो जाता क्योंकि शहरी वोटर ने खुलकर भाजपा के पक्ष में वोट डाले हैं। करतारपुर हलके की वोटों की गिनती 16 राऊंड में हुई जहां अकाली दल को 4 जबकि बसपा को 6 हलकों में लीड मिली। कुल मिलाकर कांग्रेस 16 में से 10 हलके हार गई।

विधानसभा हलका  राऊंड       कांग्रेस     भाजपा     बसपा
फिल्लौर 18 4 1 13
नकोदर 18 7 8 8
शाहकोट   19 18 1 0
करतारपुर 16 6 4 6
वैस्ट 13 9 3 1
जालंधर सैंट्रल 12 2 10 0
जालंधर नॉर्थ 14 3 11 0
जालंधर कैंट 15 8 5 2
आदमपुर   17 3 3 11
कुल 142 60 46 36

 

 
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News