जालंधर: 17 वर्षीय लड़की ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 20, 2019 - 02:58 PM (IST)

जालंधर(वरुण): यहां के फोकल प्वाइंट स्थित एक घर में 17 वर्षीय लड़की ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। लड़की की पहचान रानी पुत्री बड़ा साईंपुर के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह जिस समय लड़की ने फंदा लगाया उस समय घर में कोई भी नहीं था। मां, भाई और पिता काम पर गए हुए थे, जिनको बाद दोपहर इस घटना के बारे में पता लगा।

मिली जानकारी मुताबिक उक्त लड़की की मां कैंसर से पीड़ित है और घर की आर्थिक हालत भी कुछ ठीक नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर आगे वाली जांच शुरू कर दी है। पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। चौंकी इंचार्ज सरबजीत सिंह का कहना है कि शायद लड़की ने घर की आर्थिक हालत से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया हो। फिलहाल पुलिस की तरफ से जांच जारी है। 

Vaneet