जालंधर भाजपा का विस्तार जारी, मोर्चा अध्यक्ष व मंडल प्रभारियों की हुई नियुक्ति

punjabkesari.in Wednesday, Sep 12, 2018 - 11:55 AM (IST)

जालंधर(राहुल): जालंधर भाजपा अध्यक्ष रमन पब्बी ने आज भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक के मार्गदर्शन और प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर व अन्य वरिष्ठ पदाधिकरियों के परामर्श से अपनी टीम के संगठनात्मक ढांचे में विस्तार करते हुए जिले के 5 मोर्चों के अध्यक्षों व 13 मण्डल प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। 

पब्बी ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा की रणनीति के अनुरूप कार्यकत्र्ताओं में सक्रियता लाने व केंद्र के जनहितैषी विकास कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए अपना सक्रिय योगदान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश, जिला, मंडल व मोर्चों के पदाधिकारियों के सम्मान में 12 सितम्बर को शाम 6 बजे पार्टी मुख्यालय सर्कुलर रोड शीतला मंदिर में विशेष समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। नवनियुक्त पदाधिकारी : मुनीश विज को युवा मोर्चा, सोनू दिनकर को एस.सी. मोर्चा, अमरजीत सिंह राही को किसान मोर्चा, हरविंदर सिंह गोरा को बी.सी. मोर्चा व शाइना परवीन को अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

जबकि गुरमीत चौहान को मंडल-1, श्रीमती ऊषा महंत को मंडल-2, विक्की जुल्का को मंडल- 3, दविंदर कालिया को मंडल-4, अमित सिंह संधा को मंडल-5, विनीत धीर को मंडल-6, मिंटा कोछड़ को मंडल-7, भगवंत प्रभाकर को मंडल- 8, श्रीमती परवीन शर्मा को मंडल-9, अश्विनी गर्ग को मंडल-10, अरुण खुराना को मंडल-11, नरेश ठठई को  मंडल-12 व दीपक तेलु को मंडल-13 का प्रभारी नियुक्त किया है।  आगामी 2019 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी-अपनी टीमों का बूथ स्तर पर जल्द से जल्द विस्तार कर संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

Vatika