जालंधर बस स्टैंड जाने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 03, 2021 - 01:27 PM (IST)

जालंधर (सोनू): अगर आप भी जालंधर बस स्टैंड जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है। दरअसल, पंजाब रोडवेज,पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की तरफ से 4 घंटे के लिए जालंधर के शहीद ए आजम भगत सिंह इंटर स्टेट बस टर्मिनल को बंद कर दिया गया। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बस स्टैंड के गेट बंद करने का ऐलान किया गया है। जिससे बस स्टैंड के भीतर से बसों का आवागमन ठप्प हो गया है।

बताया जा रहा है कि बस स्टैंड पर पनबस,पी.आर.टी.सी. और पंजाब रोडवेज यूनियनों द्वारा बस स्टैंड पर ताले लगा कर प्रदर्शन किया जा रहा है।  यूनियन सदस्य कच्चे मुलाजिमों को तुरंत पक्का करने, पनबस एवं पी.आर.टी.सी. में 10000 बसें शामिल करने और बर्खास्त किए गए मुलाजिमों को तुरंत बहाल करने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले यूनियन की तरफ से 26 जुलाई को हड़ताल की गई थी और 2 घंटे तक के लिए बस स्टैंड को बंद रखा गया था।
 

Content Writer

Vatika