कार की टक्कर से घर के बाहर खड़े व्यक्ति की मौत, 2 घायल

punjabkesari.in Thursday, Nov 08, 2018 - 10:46 PM (IST)

जालंधर (महेेश): थाना सदर के अधीन पड़ते गांव समराए की कालोनी में अपनेे घर के बाहर ही खड़े एक व्यक्ति को तेज-रफ्तार मारूती कार के चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौकेे पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए, जिनमें मृतक का भतीजा भी शामिल था। 

दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान बूटा राम पुत्र संसारी राम के रूप में हुई है। मामले की जांच कर रहे जंडियाला पुलिस चौंकी के एएसआई सुशील कुमार नेे बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक धर्मेन्द्र सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी गांव हुसैनाबाद, थाना नकोदर जालंधर को काबू कर लिया है। उसकेे खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज किया गया है। मृतक बूटा राम का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घायलों की हालते में पहले से कुछ सुधार आया हैै।

Mohit