जालंधर सिविल अस्पताल में अब नहीं होगा आम बीमारियों का इलाज

punjabkesari.in Sunday, Mar 07, 2021 - 03:25 PM (IST)

जालंधर (रत्ता):  अगले कुछ दिन सिविल अस्पताल में आम बीमारियों का इलाज इसलिए नहीं होगा क्योंकि सोमवार से सिविल अस्पताल की ओ.पी.डी. को कुछ दिनों के लिए ई.एस.आई. अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिले में कोरोना के बढ़ते केसो को देखते हुए सिविल अस्पताल प्रशासन ने यह फैसला लिया है कि सिविल अस्पताल को एक बार फिर सिर्फ कोरोना रोगियों के इलाज हेतु इस्तेमाल किया जाए और यही कारण है की हॉस्पिटल की ओपीडी को ईएसआई में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। कुछ महीने पहले जिले में जब कोरोना का प्रकोप अपनी चरम सीमा पर था तब भी सिविल अस्पताल की ओ.पी.डी. को कुछ महीनों के लिए ई.एस.आई. अस्पताल में ही शिफ्ट किया गया था।

Content Writer

Tania pathak