जालंधर में बढ़ी ठंड, नए साल के पहले दिन ही कोहरे से ढका शहर

punjabkesari.in Friday, Jan 01, 2021 - 11:19 AM (IST)

जालंधर: पंजाब के सभी जिलों में ठंड के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आज नए साल का पहला दिन है।

आज के दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। शीत लहर के चलने से ठिठुरन भी बढ़ेगी।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे घनी धुंध रहेगी, इसके साथ ही ठंड का भी प्रकोप भी बढ़ेगा। शीतलहर को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरैंज अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार इस बार ठंड के सारे पुराने रिकार्ड टूट डाएंगे। इस दौरान पड़ने वाली जबरदस्त ठंड से बचाव हेतु जनता को सचेत रहने का भी आह्वान किया गया है। रात को व सुबह घने कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है। 
 

Sunita sarangal