7 माह का भ्रूण बरामद, कुत्तों ने बुरी तरह नोच डाला

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2019 - 10:39 PM (IST)

जालंधर (शोरी): गुरु नानक नगर काला संघिया रोड पर आज 7 माह का एक भ्रूण मिला है। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह कुछ कुत्तों को एक भ्रूण को नोचते हुए देखा और कुत्तों को दूर भगाया। भ्रूण को कीड़े चल रहे थे। ऐसा प्रतीत होता है कि यह भ्रूण कुछ दिन पहले फैंका गया होगा और आज कुत्ते उसे खींच कर सड़क पर ले आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mohit