700 ग्राम हैरोइन सहित पति-पत्नी गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 05:20 PM (IST)

जालंधर (शौरी): देहाती पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 700 ग्राम हैरोइन सहित पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान आबद अली साइअद पुत्र जफर अली साइअद (उम्र 45 साल) निवासी मुंबई और रबाब पत्नी आबद अली साइअद (उम्र 37 साल) के तौर पर हुई है। 

शक के आधार पर पुलिस ने इन्हें रोका और इस दौरान उन्होंने जब चैकिंग की तो आबद अली साइअद से 500 ग्राम और रबाब से 200 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। पुलिस ने दोनों को काबू कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

Mohit