जालंधर लॉकडाऊन: 30 हजार मजदूरों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगा वेतन

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2020 - 08:56 PM (IST)

जालंधर(सुधीर): कमिश्ररेट पुलिस जालंधर ने आज जालंधर की 395 फैक्ट्रियों में काम करते 30 हजार मजदूरों को उनका 6 करोड़ रुपया वेतन तुरंत दिलवाया जाना यकीनी बनाया है। ये मजदूर जालंधर की लैदर कांप्लैक्स, सर्जिकल कांप्लैक्स, इंडस्ट्रियल एरिया और गदाईपुर स्थित फैक्ट्रियों में काम करते हैं और उन्हें कर्फ्यू के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस कमिश्रर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने उद्योगपतियों के साथ इस मामले पर बात कर सभी मजदूरों को उनका बनता वेतन जल्द दिए जाने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें पैसे के बिना किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इसके अलावा आज शहर में जहां पुलिस ने 18,035 जरूरतमंद लोगों तक खाने के पैकेट वितरित किए, वहीं 3595 लोगों को राशन के पैकेट भी वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि गत दिवस भी कमिश्नरेट पुलिस ने मजदूरों का 95 लाख रुपए वेतन दिलवाया जाना यकीनी बनाया था।

somnath