कूड़े वाली गाडिय़ों से घेरा नगर निगम, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2019 - 10:59 AM (IST)

जालंधर(खुराना): लोकसभा चुनावों का दौर खत्म होते ही नगर निगम प्रशासन और निगम यूनियनों के बीच टकराव का दौर शुरू हो गया है। आज निगम यूनियनों के आह्वान पर निगम के चालकों ने सुबह हड़ताल करके कूड़े उठाने वाली गाडिय़ां निगम परिसर पर लाकर खड़ी कर दीं जिस कारण शहर में कूड़े की लिङ्क्षफ्टग प्रभावित हुई। जगह-जगह सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे देखे गए और दोपहर बाद ही कूड़ा उठाया जा सका। 

निगम के इस घेराव के बाद यूनियन नेताओं व मेयर-कमिश्नर के बीच एक बैठक हुई जिसमें चंदन ग्रेवाल व अन्य यूनियन नेता उपस्थित हुए और उन्होंने मामले के हल के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन उनकी जायज मांगों को भी नहीं मान रहा। उन्होंने ठेकेदारी प्रथा के तहत चल रही मशीनरी को बंद करने की मांग रखी और कहा कि निगम अपनी मशीनरी खरीद कर और कर्मचारियों की भर्ती करके खुद सफाई करवाएं। सफाई कर्मियों व सीवरमैनों को पदोन्नतियां दी जाएं तथा उन्हें ड्राइवर भी प्रमोट किया जाए।

20 वर्षों से काम कर रहे जे.सी.बी. आप्रेटरों व अन्य को पक्का किया जाए। गाडिय़ों की रिपेयर हेतु सामान खरीदा जाए तथा कर्मचारियों की अन्य दिक्कतों को दूर किया जाए। इस मौके मेयर व कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि निगम स्तर पर जो मांगें मानी जा सकती हैं उन पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा और बाकियों बारे सरकार को लिख कर भेजा जाएगा। 

Vatika