कमिश्नरेट पुलिस ने रात 7 से 9 शहर किया सील

punjabkesari.in Wednesday, Sep 12, 2018 - 11:20 AM (IST)

जालंधर(सुधीर): शहर में बढ़ रहे अपराधों पर काबू पाने व चोर-लुटेरों की नकेल कसने के लिए आज रात कमिश्नरेट पुलिस ने 7 से 9 बजे तक नाकेबंदी कर शहर को सील कर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में डी.सी.पी. परमबीर सिंह परमार व ए.डी.सी.पी. सिटी-1 परमिंद्र सिंह भंडाल, ए.सी.पी. सैंट्रल दलबीर सिंह भुट्टर, ए.सी.पी. नॉर्थ नवनीत सिंह माहल व 7 थानों के प्रभारी इस विशेष अभियान में भारी पुलिस बल के साथ शामिल हुए। 

पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा के आदेश पर डी.सी.पी. परमवीर सिंह परमार व ए.डी.सी.पी. सिटी-1 परमिन्द्र सिंह भंडाल की अगुवाई में शहर में 14 मुख्य स्थानों पर नाके लगाकर चैकिंग की। ए.डी.सी.पी. सिटी-1 परमिन्द्र सिंह भंडाल ने बताया कि आज रात 7 से 9 बजे तक शहर के मुख्य संवेदनशील स्थानों पर 14 नाके लगाए गए, जिसमें कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई व कई वाहन चालकों पर शिकंजा कसा गया। 

इसके अलावा 14 नाकों पर 100 से भी ज्यादा चालान काटे व बिना कागजात वाहनों को थाने में बाऊंड किया गया। उल्लेखनीय है कि बीते पिछले कुछ दिनों में शहर में चोर-लुटेरों ने कमिश्नरेट पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोलते हुए शहर में कई स्नैचिंग, लूटपाट व चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। 

Vatika