'पंजाब केसरी' के प्रतिनिधि बुलंद पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jan 23, 2019 - 02:56 PM (IST)

जालंधर: 'पंजाब केसरी' के प्रतिनिधि अजीत सिंह बुलंद पर हमला करने वाले दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गौरतलब है कि थाना न. 3 की पुलिस ने एक युवक को मंगलवार काबू किया था। ए.डी.सी.पी सिटी-1 परमिंद्र सिंह भंडाल ने बताया कि थाना न. 3 की पुलिस ने गुप्त सूचने के आधार पर मन्नु कपूर निवासी खिंगरा गेट को शास्त्री मार्किट के पास के काबू कर लिया था। जबकि इनके अन्य फरार साथियों की पुलिस द्वारा तलाश जारी है।

उल्लेखनीय है कि अजीत सिंह बुलंद कुछ दिन पहले अपनी गाड़ी से खिंगरा गेट की तरफ जा रहा था कि रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर कर उस पर हमला कर गंभीर रु प से घायल कर दिया था। जिसके साथ ही आरोपियों ने उसके हाथ से कैमरा व उसके गले से चेन छीन ली। 

Anjna