यूथ अकाली दल की दोआबा इकाई को मिले नए पदाधिकारी : सुकार

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 08:43 AM (IST)

जालंधर (बुलंद): यूथ अकाली दल दोआबा विंग के विस्तार की घोषणा आज पार्टी के दोआबा विंग के प्रधान सुखदीप सिंह सुकार ने एक प्रैस कांफ्रैंस में किया। इस मौके पर रणजीत सिंह खोजेवाल, अमित मैणी, सुखमिन्द्र राजपाल, गोल्डी भाटिया भी मौजूद थे। सुकार ने बताया कि जल्द ही जालंधर शहरी, कपूरथला, नवांशहर और होशियारपुर ग्रामीण हलकों के यूथ प्रधानों के नामों की घोषणा किया जाएगा। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल और महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया के दिशा-निर्देशानुसार जिन पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है, उनमें 29 सी. उप प्रधान, 49 महा सचिव, 57 उप प्रधान, 34 सचिव व 26 संयुक्त सचिव लगाए गए हैं जिससे दोआबा इकाई को नए पदाधिकारी मिल गए हैं।

यूथ अकाली दल की दोआबा इकाई का आज विस्तार किया गया जिसमें नए पदाधिकारियों के नाम सामने आए हैं। दोआबा प्रधान सुखदीप सिंह सुकार व मुख्य प्रवक्ता गुरप्रीत सिंह खालसा ने बताया कि नए ढांचे में 29 सी. उप प्रधान हैं जिनमें कुलजीत सिंह सरहाल, इकबाल सिंह, हरमिन्द्र सिंह, बलराज सिंह, हरजाप सिंह, इन्द्रजीत सिंह कंग, चरनजीत सिंह, परमिन्द्र सिंह, सेवा सिंह, जसविन्द्र सिंह, जोगा सिंह, हरदेव सिंह, मनदीप सिंह, लखविन्द्र सिंह, दलजीत सिंह, बलविन्द्र सिंह, सरवन सिंह, हरजिन्द्र सिंह ओबराय, सर्बजीत सिंह, एडवो. सुमनदीप सिंह, सर्बजीत सिंह मोमी, मेजर सिंह, दलजीत सिंह माणेवाल, गुरप्रीत सिंह, अशोक बजाज, हरमन सिंह, संत सिंह, सुखविन्द्र सिंह व हरजाप सिंह के नाम शामिल हैं। पार्टी ने 49 महासचिव नियुक्त किए हैं, उनमें सतनाम सिंह सत्ती, सतिन्द्र सिंह पीता, सुखमीन सिंह ओबराए, इन्द्रजीत सिंह, तीर्थ सिंह, हरप्रीत सिंह, प्रिथीपाल सिंह, परमिन्द्र सिंह सैणी, जसप्रीत सिंह खुराना, सतिन्द्र सिंह, सतविन्द्र सिंह वालिया सहित अन्य नाम शामिल हैं।

पार्टी ने 57 उप प्रधान बनाए हैं, जिनमें गुरविन्द्र सिंह,रुपिन्द्र सिंह,गगनदीप सिंह गग्गी, विशाल लूंबा,परमजीत सिंह, संदीप सिंह,गुरमीत सिंह,निरवैर सिंह साजन,अमनदीप सिंह,हरप्रीत सिंह चोपड़ा सहित अन्य नाम शामिल हैं। पार्टी की ओर से 34 सचिव नियुक्त किए गए हैं, जिनमें संजू शर्मा,सुखदीप सिंह,राजा परविन्द्र सिंह,गौरव महे, दमनप्रीत सिंह, मनजोत सिंह सहित अन्य के नाम शामिल हैं। दोआबा इकाई के 26 संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं, जिनमें कोमल सिंह, रणजीत सिंह,मलकीत सिंह,डा. कुलविन्द्र सिंह,संदीप सिंह,गौरव मैणी, सुरजीत सिंह आदि के नाम शामिल हैं। इनके अलावा डा. सिद्धांत को सलाहकार, गुरप्रीत सिंह खालसा को मुख्य प्रवक्ता ओर दफ्तर इंचार्ज, दरबारा सिंह,कपिल,लखविन्द्र सिंह, एज. मनसिमरन व मनवीर सिंह को प्रवक्ता बनाया है। इस मौके बैठक में गगनदीप सिंह नागी,गुरप्रीत सिंह खालसा आदि मौजूद थे।

Anjna