जालंधर-फगवाड़ा रोड पर डिवाइडर के साथ टकराई बस, 14 घायल

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2019 - 08:44 PM (IST)

जालंधर: जालंधर-फगवाड़ा रोड पर स्थित बेस्ट प्राइस मॉल के नजदीक आज एक तेज रफ्तार बस डिवाइडर के साथ टकरा गई। जिस दौरान 14 लोग घायल हो गए। जिनमें से 2 महिलाएं और 3 व्यक्तियों को जालंधर के सिविल अस्पताल में और कुछ को जौहल अस्पताल में ईलाज के लिए दाखिल करवाया गया।

सूत्रों मुताबिक बस की तेज रफ्तार होने के कारण बेकाबू होकर बस डिवाइडर के साथ टकरा गई। जिस कारण जोरदार झटका लगने से बस में बैठे लोग घायल हो गए। हालांकि इस बारे अभी और जानकारी नहीं मिल सकी है।  

 

Vaneet