जालंधर सीनियर सिटीजन कौंसिल के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2020 - 12:37 PM (IST)

जालंधर(महेश): जालंधर सीनियर सिटीजन कौंसिल की ओर से एक बार फिर से जयदेव मल्होत्रा को अध्यक्ष चुन लिया गया है। गत दिवस कौंसिल के चेयरमैन गोपाल कृष्ण चोढा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए वार्षिक चुनाव में जहां श्री मल्होत्रा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, वहीं गोपाल कृष्ण चोढा को एक बार फिर से चेयरमैन बनाया गया। उल्लेखनीय है कि श्री विजय चोपड़ा कौंसिल के चीफ पैट्रन हैं जबकि पूर्व मंत्री जैकिशन सैनी तथा योग गुरु वीरेंद्र शर्मा को पैट्रन व अवनीश अरोड़ा एवं बलदेव गुप्ता को सलाहकार बनाया गया।

पंजाब केसरी के कॉन्फ्रैंस हॉल में सम्पन्न हुए चुनावों में एम.डी. सभ्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा जोगिन्द्र कृष्ण शर्मा को चीफ आर्गेनाइजर चुना गया जबकि परमदास हीर को महासचिव तथा पी.डी. चांडे को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कौंसिल के प्रधान जयदेव मल्होत्रा को शेष कार्यकारिणी बनाने के अधिकार दे दिए गए तथा एक स्टीयरिंग कमेटी बनाने का भी निर्णय हुआ। वीरेंद्र शर्मा, गोपाल कृष्ण चोढा, जयदेव मल्होत्रा, रामभज कत्याल तथा जोगिंद्र कृष्ण शर्मा ने कौंसिल द्वारा किए गए सेवा कार्यों के बारे में सभा को जानकारी दी।

इस अवसर पर मास्टर अमीर चंद, विनोद सलवान, रामचंद बजाज, कैलाश ठकुराल, जी.एस. सैनी, शशि खन्ना, मनोहर लाल महाजन, बृज मोहन जलोटा, के.बी. श्रीधर, सी.पी. बहल, डॉ. शिव पंडित, गुरप्रीत सिंह, जतिन्द्र शर्मा, तिलकराज सिक्का, श्याम सुंदर, रमेश ग्रेवाल, सुरेंद्र भारद्वाज, राज कपूर, विजय शर्मा, दर्शन कुमार, मोहिन्द्र ठकुराल, अशोक कुमार, जीवन पाल ओबरॉय, अशोक सोबती, परमजीत सिंह, एस.पी. लूथर, प्रीतम सिंह, हरभजन सिंह कम्बोज, चंद्र गुप्ता, अश्विनी खन्ना, नरेश कपूर, सुरजीत सिंह, प्राणनाथ बत्रा, ओम प्रकाश खेमकरणी, अरुण कुमार शर्मा, राम लुभाया मेहता, जोगिन्द्र पाल ओबरॉय, बिशन दास, जे.आर. सरना, मंजू सूद तथा सुरेंद्र गुलशन भी उपस्थित थे। 

इस अवसर पर सभा के चीफ पैट्रन श्री विजय चोपड़ा का जन्मदिन भी मनाया गया जिसमें लाल केसरी सेवा समिति तथा केसरी साहित्य संगम की ओर से अशोक शर्मा, सुनील कपूर, सोमेश आनंद, भरत अरोड़ा, अनूप पाठक, जतिन्द्र शर्मा, यशपाल सिंह धीमान, मुखविन्द्र सिंह संधू, दलविन्द्र दयालपुरी, दलजीत हंस, रमेश ग्रेवाल, उदय चंद्र, वीना महाजन, अनीता शर्मा, नीरू कपूर, राधा चौहान, सारिका भारद्वाज, अनु गुप्ता, मीनू शर्मा, वंदना सोनी, कंवलजीत कौर, अकवीर कौर, कविता विज, मंजीत कौर, दीपिका अरोड़ा, मीनाक्षी शर्मा, राजपाल कौर, निर्मल सिंह धालीवाल, हरभजन नाहल, हरीश शर्मा, रमेश शर्मा, नगीना सिंह बलगन तथा हरिओम भारद्वाज उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News