जालंधर: न्यू गांधी नगर में महामारी फैलने का खतरा, महीनेभर से कूड़े का ढेर नहीं उठा रहा नगर निगम

punjabkesari.in Tuesday, Aug 27, 2019 - 01:14 PM (IST)

जालंधर: न्यू गांधी नगर की सड़क पर कूड़े के ढेर से फैली गंदगी से महामारी फैलने का खतरा मंडराने लगा है। पिछले एक महीने से नगर निगम कूड़े नहीं उठा रहा है जिसकी वजह से सड़क पट चुकी है। बदबू की वजह से लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है। खास बात ये कि पास में स्कूल है। यहां के बच्चे अब बीमार पडऩे लगे हैं। 

नगर निगम के कर्मचारी पिछले एक महीने से कूड़े नहीं उठा रहे हैं। नरकीय जिंदगी जी रहे मुहल्लावासियों का बुधवार को धैर्य जवाब दे गया। लोगों ने न केवल नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की बल्कि प्रदेश की कैप्टन सरकार के प्रति भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। 

लोगों ने मेयर जगदीश राजा के मुर्दाबाद के लगाए नारे
नाराज लोगों का मेयर जगदीश राजा के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने जगदीश राजा मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर 7 दिन के अंदर कूढ़े का ढेर यहां से नहीं उठाया गया तो नगर निगम के बाहर मेयर का पुतला दहन करेंगे और कूढे के ढेर को गेट के बाहर डालेंगे। यहां कृष्णलाल शर्मा, जगदीश कौंडल, नितिन खन्ना, दिनेश वर्मा, पुष्पजीत शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, अजय कुमार, सतीष, मदन लाल, समेत कई अन्य मुहल्लानिवासी मौजुद रहे।  

स्कूल के सामने फैली गंदगी से बीमार हो रहे बच्चे
सबसे खास बात ये कि कूढे के ढेर के कुछ ही दूर पर स्कूल है। जहां सैंकड़ों बच्चे पढऩे आते हैं। अब वहां फैली जहां तहां गंदगी से बच्चे बीमार पडऩे लगे हैं। बच्चों के अभिभावकों को अब हमेशा डर सा लगा रहता है कि कहीं बच्चे फिर से बीमार न पड़ जाएं।  

शहर में जगह-जगह लगा गंदगी का अंबार
शहर में जगह-जगह गंदगी का अंबार है। कूड़े के ढेर व सड़क के किनारे गंदगी से बजबजा रही पटरियां शहर की पहचान बनी हुई हैं। यह स्थिति तब है जब बरसात का मौसम चल रहा है। यदि घंटे भर भी मूसलाधार बारिश हो जाए तो तय मानिए शहर में न सिर्फ पानी-पानी हो जाता है बल्कि कूड़े व गंदगी से सड़क पर निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

Ajay kumar