हल्की बारिश से जालंधर में पारा लुढ़का

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2019 - 08:34 AM (IST)

जालंधर (राहुल/ पुनीत):  दिनभर बादलों व सूरज की आंख मिचौली और रुक-रुक कर हुई बारिश के चलते तापमान 39.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज की गई। वहीं तेज आंधी से आधे शहर में बिजली के फाल्ट पडऩे से बिजली सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हुई, जिसे बहाल करने के लिए पावर निगम कर्मचारियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कई सब-डिवीजनों में पेड़ व उसकी टहनियां बिजली की तारों पर गिरने से तारें टूट गईं, जिसके चलते फाल्ट ठीक करने में अधिक समय लगा। इस सबके चलते लोग पावर निगम की नीतियों को कोसते नजर आए, क्योंकि भारी गर्मी में बिजली के फाल्ट पडऩे से लोगों की मुश्किलों में इजाफा हुआ। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 48 घंटों में आकाश साफ रहेगा। तापमान में 5 डिग्री सैल्सियस की तेजी आने की संभावना है। 15 से 18 जून के बीच तेज हवाओं, धूलभरी आंधी व गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। आज का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सैल्सियस रहा। पंजाब में पटियाला व हरियाणा में हिसार का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सैल्सियस रहने के चलते सबसे गर्म रहे।

आगामी 14 जून तक तापमान में 1 से 5 डिग्री सैल्सियस का उतार-चढ़ाव आने की भी संभावना है। 16 से 18 जून तक न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सैल्सियस की तेजी व अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सैल्सियस तक की गिरावट आने की आशंका है। स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य ब्रांच में बिल्डिंग की इमारत को कवर करने वाला बोर्ड नीचे खड़ी गाडिय़ों पर गिरने से गाडिय़ों को नुक्सान पहुंचा। गुरुगोङ्क्षबद सिंह स्टेडियम के सामने स्थित रोड पर पेड़ गिरने से यातायात काफी देर तक अवरुद्ध रहा। पुरानी जेल के नजदीक एक पेड़ जमीन से उखड़कर गिरने की कगार पर है। लवकुश चौक के नजदीक बिजली कर्मचारी बिना सेफ्टी बैल्ट के रिपेयर करते देखे गए। 

Vatika