एस.जी.एल. अस्पताल में ‘जलपरी’ ने लिया जन्म
punjabkesari.in Friday, Sep 27, 2019 - 11:10 AM (IST)

जालंधर(चांद): एस.जी.एल. अस्पताल गढ़ा रोड में 27 वर्षीय सोनू कुमारी ने जलपरी जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया। डा. नीलू खन्ना ने बताया कि गत दिवस 28 हफ्ते की गर्भवती महिला पेट दर्द की तकलीफ के साथ दाखिल हुई अल्ट्रासाऊंड की रिपोर्ट से पता चला कि बच्चे की बनावट अलग है। बच्चे के इर्द-गिर्द पानी बिल्कुल खत्म हो चुका था।
डा. नीलू व उनकी टीम जलपरी की तरह दिखने वाले बच्चे का 4.30 बजे आप्रेशन किया। बच्चे की दोनों टांगें पूरी तरह से जुड़ी हुई थीं। इसलिए बच्चे के लिंग का पता नहीं लग सका। बच्चा लगभग एक घंटे तक जिन्दा रहा। डा. नील खन्ना ने बताया कि इस तरह के केस बहुत दुर्लभ होते हैं। वाइस चेयरमैन एवं सी.ई.ओ. मनिन्द्रपाल सिंह रियाड़ ने बताया कि अस्पताल में हर बीमारी का इलाज आधुनिक तकनीक से ही किया जाता है।