हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की!

punjabkesari.in Monday, Sep 03, 2018 - 01:42 PM (IST)

जालन्धर(स.ह.):भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न मन्दिरों में कृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर मन्दिरों में राधा-कृष्ण व शिव परिवार सहित विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूपों में सजे कलाकारों की छटा देखते ही बनती थी। इस दौरान हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैया लाल की से माहौल गूंज उठा।

श्री विजय चोपड़ा ने मन्दिरों में ठाकुर जी के दर्शन कर देश, समाज व आपसी भाईचारे की खुशहाली के लिए प्रभु से प्रार्थना की तथा देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। मन्दिरों में रात्रि ठीक 12 बजे ठाकुर जी की आरती के साथ हुए संकीर्तन में पूरा माहौल कृष्णमय हो गया। इस मौके पर श्री चोपड़ा के साथ-साथ अवनीश अरोड़ा, विवेक खन्ना, डा. मुकेश वालिया, मनोहर लाल महाजन, पवन भोडी, हेमन्त पंडित, मट्टू शर्मा, मनमोहन कपूर, प्रवीण कोहली, अश्विनी बावा सहित कई भक्तों ने भी मन्दिरों में ठाकुर जी के दर्शन किए। 

श्री शिवबाड़ी मंदिर मखदूमपुरा 
प्रधान विशेषर शर्मा की अध्यक्षता में श्री शिवबाड़ी मंदिर मखदूमपुरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मंदिर के चेयरमैन सुभाष सूद, विजय शर्मा, सुनील शर्मा, सुरेन्द्र नारंग, एम.पी. शर्मा, पं. राम जी दूबे, पं. मानिक राम मिश्रा, विजय टांक, ज्ञान शर्मा, विश्वानाथ बख्शी, रमेश सल्होत्रा, सतीश अरोड़ा, प्रवीन गुप्ता, सुमन गुप्ता, अशोक वर्मा आदि ने मंदिर में आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। मंदिर प्रांगण में कलाकारों द्वारा लीला पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का किया गया मंचन देखने योग्य था। वहीं महिला संकीर्तन मंडली ने प्रभु महिमा का गुणगान किया। मंदिर कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा को मां की चुनरी देकर सम्मानित किया गया। 

श्री विनय मन्दिर ग्रीन मॉडल टाऊन 
संयोजक विमल धवन की अध्यक्षता में श्री विनय मन्दिर ग्रीन मॉडल टाऊन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस मौके पर मन्दिर प्रांगण में संजीव सांवरिया एंड पार्टी, भईया कृष्ण दास एंड पार्टी द्वारा भगवान श्री कृष्ण महिमा का गुणगान किया गया। ठीक 12 बजे ठाकुर जी की आरती हुई। इस मौके पर मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन करने पहुंचे श्री विजय चोपड़ा का मंदिर के अश्विनी शर्मा, नीरज शर्मा, पंकज शर्मा, अशोक, हरि ओम जिन्दल, महिन्द्र सूरी, वरिन्द्र सैनी, अजमेर ठाकुर, आशीष चोपड़ा, कृष्ण लाल दुआ, कृष्ण लाल लूथरा, वरिन्द्र आनन्द, विक्की सूद, चांद कटारिया, यशपाल वालिया, आशीष, अभिलक्ष्य खन्ना, अजय लहरी, हरित, हनी, सुमित, रोहित, गुरुप्रीत, तरुण आदि ने सम्मानित किया। 

श्री राधा कृष्ण मंदिर गुप्ता कालोनी
प्रधान सुदेश गुप्ता की अध्यक्षता में श्री राधा कृष्ण मंदिर गुप्ता कालोनी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। दर्शन करने पहुंचे श्री विजय चोपड़ा का मन्दिर के संरक्षक बूटी राम भल्ला, चेयरमैन दिनेश सरना, एम.एम. बेरी, बीनू नैयर, दविन्द्र धीर, ए.बी. सलवान, राम लाल शर्मा, अवतार सिंह कोहली, रत्न लाल भगत, प्रवीन चोपड़ा, सुभाष मदान, मनोज हांडा, जगदीश शर्मा, प्रवीण शर्मा, मदन लाल महेन्द्रू, सुदर्शन क्वात्रा, वी.ए. सेठ, सी.पी. जोशी, राकेश अग्रवाल, दिनेश खन्ना, शाम लाल अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, श्रीमती मंजू सहित भारी संख्या में भक्तों ने स्वागत किया। 
इस मौके पर अशोक शर्मा, आशु शर्मा एंड पार्टी ने भगवान श्री कृष्ण महिमा का गुणगान कर पंडाल में उपस्थित भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। 

जय महावीर क्लब बस्ती शेख 
रामलीला ग्राऊंड में जय महावीर क्लब बस्ती शेख द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई गई। भक्तजनों ने भजन संकीर्तन कर पूरा वातावरण वृन्दावन जैसा तबदील कर दिया। मुख्यातिथि के रूप में श्री विजय चोपड़ा शामिल हुए जिनका स्वागत क्लब के चेयरमैन विनोद शूर, प्रधान सुभाष कपूर, संजीव सोंधी, सतीश बजाज, गुलशन बजाज, राधे श्याम शर्मा ने चुनरी देकर किया। इस मौके पर भक्तों द्वारा भजन एक तू जो मिला सारी दुनिया मिली गाकर पंडाल में उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। 

swetha