जज जापइन्द्र ने 5 आरोपियों को जुर्म कबूलने पर रिहा किया

punjabkesari.in Saturday, Aug 31, 2019 - 09:24 AM (IST)

जालंधर(जतिन्द्र, भारद्वाज): माननीय जिला व सैशन जज-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी जालंधर की अध्यक्षता में जेल कोर्ट कैम्प का आयोजन मॉडर्न जेल कपूरथला में किया गया। इस कैम्प कोर्ट की प्रधानगी जापइन्द्र सिंह माननीय चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी जालंधर ने की। 

इस मौके पर 3 फौजदारी के वे केस जो ज्यादा गंभीर नहीं थे, में नामजद 5 आरोपियों को जुर्म कबूलने पर उन्हें मौके पर ही रिहा करने के निर्देश दिए गए। जज जापइन्द्र सिंह ने जेल प्रशासन को बताया कि जो हवालाती अपना जुर्म कबूलना चाहते हैं, उनकी सूची तैयार कर उनको भेजें ताकि अधिक से अधिक हवालातियों को नियमों के तहत रिहा किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि हवालाती व कैदी अपने केसों की पैरवी के लिए वकील की सेवाएं मुफ्त प्राप्त कर सकते हैं। 

इस मौके पर एस.पी. खन्ना जेल सुपरिंटैंडेंट, डी.एस. तेजी डिप्टी सुपरिंटैंडेंट, बलजीत सिंह घुम्मण, राजिन्द्र सिंह बोपाराय, जगन्नाथ सीनियर सहायक जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी व सतनाम सिंह सहायक सुपरिंटैंडेंट जेल मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News