संक्रमित लोगों के संपर्क में रहने से आए पिछले 5 मामलें

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2020 - 11:11 AM (IST)

जालंधर: पंजाब में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। जालंधर में भी इसका असर साफ़ दिखाई दे रहा है। रेड जॉन में शामिल जालंधर जिले में प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद इसके मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वीरवार को जिले में कुल छह मरीज पॉजिटिव पाए गए। इनमें से चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। इनमें से एक शाहकोट में कोरोना से मरी महिला का पति है। इसके अलावा तलवाड़ अस्पताल की एक महिला कर्मचारी भी पॉजिटिव आई है। इसी अस्पताल में शाहकोट की महिला सिविल अस्पताल आने से पहले भर्ती थी। शहर में ही पांच केस पॉजिटिव आने से दहशत बढ़ गई है। इनमें से चार पहले से संक्रमित लोगों के संपर्क में होने के कारण पॉजिटिव आए हैं और एक बस्ती शेख के इलाके कोट का रहने वाला व्यक्ति कहां से संक्रमित हुआ इसका पता नहीं लग पाया है। जालंधर जिले में मरीजों की संख्या 31 तक पहुंच गई है। पंजाब में भी संक्रमित लोगों की सांख्य 185 पार हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Riya bawa

Recommended News

Related News