स्वास्थ्य विभाग ने मनाई लोहड़ी धीयां दी (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Friday, Jan 11, 2019 - 12:32 PM (IST)

जालंधर(रत्ता): लोगों के दिलों में चल रहे लड़के व लड़की के अंतर को खत्म करने व उन्हें  बेटियों की लोहड़ी मनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को लोहड़ी धीयां दी कार्यक्रम आयोजित किया।

सिविल सर्जन दफ्तर के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम के शुरू में सिविल सर्जन डॉ. राजेश कुमार बग्गा ने सभी को लोहड़ी की बधाई दी व कहा बेटियों की लोहड़ी मनाकर हम कुछ हद तक लोगों की मानसिकता को बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आज लड़कियां लड़कों से कम नहीं है। जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ.सुरिंदर कुमार ने भी सभी को शुभ कामनाएं देते हुए लोहड़ी की महत्ता बारे बताया।

मेडिकल ऑफिसर डॉ.वंदना सग्गड़ ने धीयां दी लोहड़ी के संबंध में पंजाबी गीत व टप्पे सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उन 51 कन्याओं को सम्मानित किया गया, जिनकी पहली लोहड़ी थी। मंच संचालन सीनियर मैडिकल आफिसर डॉ.राजीव शर्मा ने किया।

Vatika