नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने के बाद 21 साल की युवती से की लव-मैरिज, गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2019 - 10:44 PM (IST)

जालंधर(महेेश): 16 साल की नाबालिग युवती का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने बाद में रामा मंडी क्षेत्र की रहने वाली 21 साल के एक अन्य लड़की को अपने जाल में फंसाते हुए उससे लव मैरिज कर ली। 

लव मैरिज करने के बाद जब वह अपनी पत्नी को साथ लेकर उसके घर जा रहा था तो थाना कैंट की पुलिस ने उसे रास्ते में ही दबोच लिया। दकोहा फाटक के पास से उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि ए.डी.सी.पी. सिटी-2 परमिन्द्र सिंह भंडाल ने की है। आरोपी लव कुमार (24) पुत्र राजेन्द्र कुमार बिट्टू निवासी गांव संसारपुर जिला जालंधर को एस.एच.ओ. कैंट कुलबीर सिंह संधू के नेतृत्व में ए.एस.आई. कुलदीप सिंह ने गिरफ्तार किया है। उसे माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। 

ए.डी.सी.पी. भंडाल ने बताया कि आरोपी लव कुमार ने अपने एक और साथी की मदद से 4 जून को अपनी सहेली के घर जा रही कैंट निवासी नाबालिग युवती को अगवा कर लिया था। इसके बाद थाना कैंट में लड़की की मां के बयानों पर लव कुमार के खिलाफ धारा 366-ए, 363, 120-बी व 34 आई.पी.सी. के तहत मुकद्दमा नं. 67 दर्ज कर लिया गया था। जब नाबालिग युवती लव कुमार के चुंगल से निकल कर अपने घर पहुंची और अपने परिवार को पूरे कहानी बताई तो कैंट पुलिस ने उसका मैडीकल करवाया, जिसमें उससे दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हो गई। पुलिस ने दर्ज किए मुकद्दमा नं. 67 में आई.पी.सी. की धारा-376 व पोक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ दी है। पुलिस उसके एक अन्य साथी की भी तलाश में है। हालांकि पीड़ित नाबालिग युवती ने पुलिस को बयान दिए थे कि उससे दुष्कर्म केवल लव कुमार ने ही किया है। 

Vaneet