जालंधर के शक्ति पार्क के पास नीचे लटक रही बिजली की तारें, हादसे का खतरा

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 08:59 PM (IST)

जालंधर (पंकज/कुंदन) :  शहर के बस्ती गुज़ां स्थित शक्ति पार्क के बाहर नीचे लटक रही बिजली की तारें स्थानीय लोगों और पार्क में आने वाले बच्चों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई हैं। पार्क के अंदर खेलने आने वाले बच्चों और सुबह-शाम सैर करने वाले लोगों को हर दिन इन तारों के नीचे से गुजरना पड़ता है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन तारों में बिजली का करंट प्रवाहित होता है। यदि कोई बच्चा या राहगीर गलती से इनके संपर्क में आ जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद अभी तक संबंधित विभाग की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

इलाकावासियों ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि नीचे लटक रही इन बिजली की तारों को जल्द से जल्द ऊंचा कराया जाए, ताकि पार्क में खेलने आने वाले बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। लोगों का कहना है कि किसी अप्रिय घटना का इंतजार करने के बजाय विभाग को समय रहते आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News