लुधियाना का रिंकल कत्लकांड: मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर लंबड़ साथी आंडा सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 04, 2018 - 11:30 AM (IST)

जालंधर(महेश): थाना रामा मंडी के प्रभारी इंस्पैक्टर जीवन सिंह ने पुलिस पार्टी समेत 12 लाख रुपए की फिरौती लेकर पार्षद गुरदीप सिंह के बेटे जितेन्द्रपाल सिंह सन्नी के कहने पर 19 जुलाई को लुधियाना के अमरपुरा मोहल्ला में जगदीप सिंह उर्फ रिंकल (25) पुत्र वरिन्द्र सिंह का उसके घर में दाखिल होकर तेजधार हथियारों से कत्ल करने के मामले में नामजद 12 आरोपियों में से छठे आरोपी मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर मनमीत सिंह लंबड़ उर्फ साहिल (22) पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी नैशनल एवेन्यू रामा मंडी, दकोहा को उसके एक अन्य पड़ोसी साथी जतिन सेेठी उर्फ आंडा (23) पुत्र संदीप सेठी सहित गिरफ्तार किया है।

उक्त मामले में लंबड़ से पहले जितेन्द्रपाल सिंह सन्नी समेत पकड़े जा चुके 5 आरोपी जेल में सजा काट रहे हैं। डी.सी.पी. इन्वैस्टीगेशन गुरमीत सिंह व ए.डी.सी.पी. सिटी-1 परमिन्द्र सिंह भंडाल ने पत्रकार सम्मेलन में बताया कि दोनों रविवार को ढिलवां रेलवे फाटक के पास तल्हण रोड पर अपने 4-5 साथियों के साथ किसी और वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहेे थे। लंबड़ से कृपाण व जतिन सेठी से दातर बरामद हुआ है। मौके से फरार हुए आरोपियों में जीजा-साला सुख निवासी ब्यास (अमृतसर) व पिं्रस निवासी सैनिक विहार, रामा मंडी के अलावा गौतम उर्फ बिट्टू निवासी काकी पिंड व मान उर्फ विजय निवासी ब्यास, अमृतसर शामिल हैं जिनकी तलाश में पुलिस टीमें संदिग्ध स्थानों पर देर रात तक रेड कर रही थी। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 
 

जान से मारने व चोटें पहुंचाने की लेते थे फिरौती 
मनमीत सिंह लंबड़ व उसके साथी जतिन सेठी ने पूछताछ में माना है कि वे फिरौती लेकर पिस्तौल तथा अन्य हथियारों के बल पर वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने जान से मारने और गम्भीर रूप से घायल करने को लेकर फिरौती के अलग-अलग रेट रखे हुए थे।  

लंबड़ पर 4 व आंडा पर 2 केस दर्ज 
लंबड़ पर थाना-2 लुधियाना में आई.पी.सी. की धारा-302 के अलावा थाना रामा मंडी में अलग-अलग धाराओं के तहत 3 केस दर्ज हैं जबकि जतिन सेठी आंडा पर थाना रामा मंडी में लड़ाई-झगड़े के 2 मामले दर्ज हैं। रिंकल कत्लकांड मामले में मनमीत भगौड़ा चल रहा था।
 

 ये है रिंकल कत्लकांड मामले के अन्य आरोपी
जितेन्द्र सिंह सनी पुत्र गुरदीप सिंह पार्षद, गुरदीप सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी लुधियाना, कुलदीप कुमार सन्नी पुत्र पवन कुमार रोड़ी मोहल्ला नीमवाला चौक लुधियाना, गुरमीत सिंह उर्फ बुद्धू पुत्र जसवीर सिंह, मनमीत सिंह मनी पुत्र सुरेन्द्र सिंह, सुखदीप सिंह दीपू पुत्र लखविन्द्र सिंह तीनों निवासी गांव लुहारां, जालंधर, मोहित कुमार उर्फ मोनू पुत्र परमजीत सिंह निवासी धोगड़़ी रोड जंडूसिंघा, कर्णजीत सिंह उर्फ कर्ण पुत्र इकबाल सिंह निवासी समराला चौक लुधियाना, सौरव सैंडी पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी अजीत नगर लुधियाना, सतनाम सिंह उर्फ सुक्खी धीरोवाल पुत्र हरबंस सिंह निवासी गांव धीरोवाल थाना आदमपुर जालंधर, मनमीत सिंह लंबड़ पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी नैशनल एवेन्यू रामा मंडी दकोहा।

सुक्खी धीरोवाल ने ली थी फिरौती
थाना आदमपुर के गांव धीरोवाल निवासी सतनाम सिंह सुक्खी ने पार्षद गुरदीप सिंह के बेटे जितेन्द्र सिंह सोनी से जगदीप सिंह रिंकल को जान से मार देने की फिरौती ली थी जिसके बाद उसने ही जालंधर से & गुंडे गांव लुहारां, एक रामा मंडी व एक जंडूसिंघा से लुधियाना भेजे थे। सुक्खी की अभी गिरफ्तारी होनी बाकी है। 
 
रिंकल के चाय की रेहड़ी लगातेे भाई को मिली हुई है सिक्योरिटी
जगदीप सिंह रिंकल के कत्ल संबंधी केस दर्ज करवाने वाले उसके बड़े भाई गगनदीप सिंह उर्फ गगन को थाना-2 लुधियाना की पुलिस ने सिक्योरिटी मुहैया करवाई हुई है। हालांकि गगन चाय की रेहड़ी लगाता है। 

Vatika