आर-टू-पी का मालिक व मैनेजर गिरफ्तार, जमानत पर छोड़े

punjabkesari.in Thursday, Jun 28, 2018 - 11:26 AM (IST)

जालंधर(वरुण): गुरु नानक मिशन चौक स्थित आर-टू-पी के मालिक वरुण व मैनेजर सिमरन को थाना-6 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने वरुण व सिमरन को जमानत पर रिहा कर दिया है। इससे पहले पुलिस ने एक मैनेजर साहबजीत सिंह को गिरफ्तार किया था व जमानत पर छोड़ दिया था। 

थाना-6 के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ का कहना है कि पुलिस के दबाव के चलते दोनों खुद ही पेश हो गए थे। पुलिस अब तक 4 बार आर-टू-पी में रेड कर चुकी है। हाल ही में की गई रेड में भी पुलिस को शराब पिलाने का लाइसैंस नहीं मिला था जबकि शराब पिलाई जा रही थी। इसके अलावा 11 बजे के बाद भी ऊंची आवाज में डी.जे. चलाकर धारा-144 का उल्लंघन किया जा रहा था।

Vatika