1971 युद्ध के हीरो कुलदीप सिंह चांदपुरी के घर पहुंचे बिट्टा

punjabkesari.in Thursday, Nov 22, 2018 - 10:50 AM (IST)

जालंधर(धवन): आतंकवाद विरोधी फ्रंट के राष्ट्रीय संयोजक मनिन्द्रजीत सिंह बिट्टा आज 1971 भारत-पाक युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी के घर चंडीगढ़ पहुंचे तथा उन्होंने चांदपुरी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके साथ फ्रंट की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अनिल शर्मा व अन्य पदाधिकारी भी थे। 

बिट्टा ने स्व. कुलदीप सिंह चांदपुरी के पारिवारिक सदस्यों से शोक व्यक्त करते हुए कहा कि चांदपुरी ने जिस तरह से 1971 में पाकिस्तान के टैंकों को ध्वस्त करते हुए राजस्थान में भारतीय सेना को जबरदस्त जीत दिलाई थी। चांदपुरी ने अदम्य शौर्य का प्रदर्शन किया था। कम सैनिक होने के बावजूद उन्होंने हौसला नहीं गंवाया था। 

भारत सरकार ने चांदपुरी को देश के सबसे दूसरे बड़े मैडल से उनका सम्मान किया था। उन्होंने कहा कि चाहे चांदपुरी अब हमारे बीच में नहीं रहे हैं परन्तु फिर भी उनके भारतीय सेना व देश के प्रति ज’बे को देश सदियों तक भूल नहीं पाएगा।

Vatika