कालिया ने मंत्री रहते शहर में करवाए थे 700 करोड़ के विकास कार्य

punjabkesari.in Thursday, Jun 07, 2018 - 10:57 AM (IST)

जालंधर(गुलशन): पंजाब में कांग्रेस की सरकार बने करीब सवा साल बीत चुका है और नगर निगम पर भी कांग्रेस का ही कब्जा है, बावजूद इसके शहर में विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प है। निगम के पास कर्मचारियों को वेतन देने और गाडिय़ों में तेल भरवाने तक के पैसे नहीं हैं। इस कारण शहर के हालात बदतर हो रहे हैं तथा लोग विकास के लिए तरस रहे हैं।

कांग्रेस सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। बीते समय में भी कांग्रेस सरकार के दौरान दोआबा में कई मंत्री रहे परंतु किसी ने शहर को कोई बड़ा प्रोजैक्ट नहीं दिया। कांग्रेस सरकार के दौरान ठप्प पड़े विकास कार्यों के कारण अब शहरवासी अकाली-भाजपा सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों को याद कर रहे हैं। अकाली-भाजपा सरकार के दौरान 2 बार मंत्री रहे मनोरंजन कालिया की बात करें तो उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शहर में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए। 2007 में लोकल बॉडी मंत्री का पदभार संभालते ही सबसे पहले जालंधर नगर निगम को 120 करोड़ रुपए दिए। फिर सैंट्रल हलके से जुड़े नए इलाके रामा मंडी, बडिंग़ आदि में भी शत-प्रतिशत सीवरेज, वाटर सप्लाई, नई सड़कें और लाइटों की व्यवस्था करवाई।

कालिया ने मंत्री बनने के बाद शहर में करीब 700 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए। खालसा कॉलेज और बी.एम.सी. चौक पर फ्लाईओवर बनवाए, अधूरे पड़े दोमोरिया पुल को भी पूरा करवाया। गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम, कम्पनी बाग, बडिंग़ स्पोर्ट्स स्टेडियम को अपग्रेड करने के लिए भी करोड़ों रुपए खर्च किए। शहर में पहली बार एन.आई.एफ.टी. के लिए बिल्डिंग भी बनवाई।  इससे पहले कालिया 1997 से 2002 तक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री भी रहे जिस दौरान 90 साल पुरानी अंग्रेजों के जमाने की बनी सिविल अस्पताल की बिल्डिंग का जीर्णोद्धार करवाया और अस्पताल में नए उपकरण लगवाए। थोड़े समय के लिए मैडीकल एजुकेशन और रिसर्च मिनिस्टर बनने के दौरान गढ़ा में पिम्स का निर्माण कार्य शुरू करवाया तथा एच.एम.वी. व खालसा कॉलेज में बी.एससी. नॄसग कोर्स भी शुरू करवाया। 

Vatika