जालंधर: शादी के तीन माह बाद विवाहिता ने किया सुसाइड, घर में पंखे से लटकता मिला शव

punjabkesari.in Tuesday, Jan 07, 2020 - 07:59 PM (IST)

जालंधर(वरूण): संतोखपुरा के नीवी आबादी में तीन माह पहले ब्याही विवाहिता ने फंदा लगा कर जान दे दी। जानकारी के अनुसार मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के ससुराल वाले विवाह के बाद से दहेज को लेकर उसे काफी परेशान करते थे। गत दिवस मृतक नवदीप कौर पुत्री दर्शन सिंह इसी क्लेश के चलते अपने मायके घर आई हुई थी।

मंगलवार को नवदीप ने अपने कमरे के पंखे से चुन्नी बांध कर सुसाइड कर लिया। नवदीप के परिजनों ने शव लटकता देखा तो घर से चीखों की आवाजें सुन कर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलते है थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया है। तीन माह पहले नवदीप का विवाह फगवाड़ा के रहने वाले शमशेर सिंह साथ हुआ था। मृतका के परिजनों ने शमशेर व नवदीप की सास के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News