मरचंट नेवी का कर्मचारी 1 किलो अफीम सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 12, 2018 - 08:50 PM (IST)

जालंधर (वरुण): सीआईए स्टाफ वन की टीम ने मरचंट नेवी के कर्मचारी को एक किलो अफीम समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुआ आरोपी छुट्‌टी पर आकर अफीम सप्लाई करने का काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा पुत्र दिलदार सिंह निवासी भोगपुर खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना पर पटेल चौंक पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान पैदल आ रहा युवक पुलिस टीम को देख कर पीछे मुड़ गया। पुलिस ने शक पडऩे पर जब उस युवक का पीछा करके रोका तो उसके हाथ में पकड़े पैकेट से एक किलो अफीम बरामद हुई।

जग्गा ने पूछताछ में बताया कि वह मुंबई में मरचंट नेवी में काम करता है और अब छुट्टी पर आया हुआ है। वह अफीम जोधपुर से लेकर आया था जबिक जालंधर में सप्लाई करनी थी। पुलिस ने जग्गा खिलाफ केस दर्ज करके उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Mohit