सैन्य भर्ती की लिखित परीक्षा अब 26 अक्तूबर को

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 02:50 PM (IST)

जालंधर(स.ह.): जालंधर में सैन्य भर्ती की आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा 26 अक्तूबर को होगी। जालंधर में 1 से 11 अगस्त के बीच आयोजित सैन्य भर्ती में जो अभ्यर्थी चिकित्सा जांच के उपरांत योग्य पाए गए हैं, उन्हें सूचित किया जाता है कि वे अपना प्रवेश पत्र पुन: जारी करवाएं क्योंकि लिखित परीक्षा के दिनांक में बदलाव हुआ है।

सभी सफल अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे मुख्यालय भर्ती कार्यालय जालंधर कैंट में 20 सितम्बर से 24 सितम्बर के बीच पहुंच कर अपना नया प्रवेश पत्र बनवा लें। सभी अभ्यर्थी अपने साथ 4 पासपोर्ट आकार की फोटो लाना न भूलें। अभ्यर्थी अपना आर.एम.डी.एस. नंबर मुख्यालय भर्ती कार्यालय, जालंधर कैंट से पता कर सकते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News