जालंधर में कल से मंहगा मिलेगा दूध-इतना बढ़ाए गए दाम

punjabkesari.in Wednesday, Mar 31, 2021 - 07:51 PM (IST)

जालंधर: जालंधर के लोगों के लिए एक नई खबर है। खबर थोड़ी मायूस करने वाली है लेकिन खबर सही है कि शहर में कल से यानि 1 अप्रैल से दूध मंहगा मिलेगा। इसके कारण शहर के लोगों पर थोड़ा सा बोझ बढ़ जाएगा। 

जानकारी मिली है कि शहर में समूह दूध विक्रेताओं के संगठन ने 1 अप्रैल से दूध के दाम में 3 रुपए प्रित किलो के हिसाब से बढ़ौतरी करने का एलान किया है। संगठन का कहना है कि पिछले समय में पशुओं को दिए जाने वाली फीड के दाम में बढ़ौतरी हुई है जिसके कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ रहा है।

यही नहीं शहर में दूध की घरों में सप्लाई करने वालों को भी अब डेयरी से 3 रुपए प्रति किलो मंहगा दूध मिलेगा। उनका कहना है कि पैट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ने से भी उनकी लागत बढ़ी है। इसलिए मजबूरी में उन्हें दाम बढ़ाने पढ़ रहे हैं। 

Content Writer

Tania pathak