फल - सब्जियों की Monday Rate List हुई जारी, महंगा बेचने पर होगी कार्रवाई

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2020 - 12:22 PM (IST)

जालंधर: जिला प्रशासन ने मनमाने रेट पर फल और सब्ज़ी बेचने वालों पर शिंकजा कसने के लिए 13 अप्रैल यानि सोमवार की रेट लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 27 तरह की फल सब्जियों को शामिल किया गया है। कोई भी इन इससे महंगे रेट से बेचता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। उससे कर्फ्यू पास भी छीन लिया जाएगा और उसे मंडी से फल-सब्जी भी नहीं उठाने दी जाएगी। कालाबाजारी की शिकायत डीसी कंट्रोल रूम को 0181-2224417 या पुलिस कंट्रोल रूम पर 95929-18502 कर सकते हैं। कोरोना वायरस के कारण हो रही कालाबाज़ारी को रोकने के लिए प्रशासन ने ये कदम उठाया है। 

13 अप्रैल की रेट लिस्ट:

- प्याज - ₹25 किलो
- टमाटर - ₹25 किलो
- आलू - ₹30 किलो
- गोभी - ₹20 किलो
- अदरक - ₹110 किलो
- लहसुन - ₹120 किलो
- घीया लौकी - ₹25किलो
- खीरा - ₹15 किलो
- मटर - ₹50 किलो
- गाजर - ₹25 किलो
- मिर्ची - ₹35किलो
- नींबू - ₹65 किलो
- बंद गोभी - ₹20 किलो
- शिमला मिर्च - ₹40 किलो
- किन्नू - ₹30 किलो
- केला - ₹60 दर्जन
- पपीता - ₹35 किलो
- अंगूर - ₹60 किलो
- अनानास - ₹15 किलो
- सेब - ₹120 किलो
- बैंगन - ₹35 किलो
- भिंडी - ₹60 किलो
- मूली - ₹15किलो
- हलवा कद्दू - ₹20 किलो
- धनिया - ₹20किलो
- खीरा पॉलीहाउस - ₹40किलो
- लाल-पीली शिमला मिर्च - ₹100 किलो


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Riya bawa

Recommended News

Related News