श्री विजय चोपड़ा ने रिमोट कंट्रोल से किया पुतलों का दहन

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2019 - 09:11 AM (IST)

जालंधर(खुराना): पिछले कई सालों से आदर्श नगर चौपाटी के सामने मैदान में दशहरे का आयोजन करती आ रही संस्था उपकार दशहरा कमेटी का 39वां आयोजन इस वर्ष बेमिसाल रहा और हजारों की संख्या में लोगों ने दशहरा पर्व का आनंद लिया। मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे श्री विजय कुमार चोपड़ा ने रिमोट कंट्रोल का बटन दबा कर रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया। इससे पूर्व दशहरा मैदान में राम व रावण की सेनाओं के मध्य युद्ध खेला गया और बटाला तथा अमृतसर से आए विशेष दल ने तरह-तरह के पटाखे चलाकर लोगों को खूब आनंदित किया।

दशहरा आयोजन में विशेषातिथि के रूप में विधायक सुशील रिंकू, विधायक राजेन्द्र बेरी, विधायक बावा हैनरी, मेयर जगदीश राजा, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, भाजपा नेता महेन्द्र भगत, अनिल चोपड़ा, आर.एस.एस. नेता चंद्रकांत व विजय गुलाटी, ए.डी.जी.पी. अर्पित शुक्ला, डिप्टी कमिश्नर वीरेन्द्र कुमार शर्मा, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, अमरजीत सिंह अमरी, कमांडैंट के.एस. थियाड़ा, अकाली नेता कमलजीत सिंह भाटिया, पार्षद तरसेम लखोत्रा, जगदीश समराय, अनमोल ग्रोवर, हरजिन्द्र सिंह लाडा, इंडस्ट्री विभाग के डायरैक्टर शिविन्द्र उप्पल, सुरजीत सिंह गोल्डी, सुरेन्द्र गुप्ता, जसबीर बिट्टू चिकचिक, कमल चतरथ, अशोक मग्गू इत्यादि उपस्थित हुए, जिनका स्वागत दशहरा कमेटी के चीफ आर्गेनाइजर ब्रजेश चोपड़ा, चीफ प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव विजय मरवाहा, चीफ डायरैक्टर चेतन छिब्बर, आर्गेनाइजर रजनीश धुस्सा, जनरल सैक्रेटरी समीर मरवाहा गोल्डी, कैशियर सुरेश सेठी, राजेन्द्र संधीर, प्रदीप वर्मा, कुमुद शर्मा, मीनू शर्मा, सुरेन्द्र सोनिक, डिम्पी सचदेवा, अश्विनी बाटा, सुनील मल्होत्रा, गोल्डी भाटिया, अशोक चड्ढा, गुलशन व्यास, सुनील बत्तरा, राज कुमार कक्कड़, रमन सोनी, केवल कृष्ण, दर्शन महाजन, मोहित अरोड़ा, मयंक व्यास तथा अमरजीत सिंह बसरा इत्यादि ने किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन चीफ एग्जीक्यूटिव रमेश शर्मा के जिम्मे था जिन्होंने घंटों मंच के माध्यम से रामायण के विभिन्न प्रसंगों का बखान किया और अतिथियों का परिचय दिया। इस आयोजन में कर्मा वैल्फेयर सोसायटी के पदाधिकारियों मुनीष परमार, कर्ण वर्मा, अभि कपूर, शैट्टी गोराया, पुनीत चड्ढा, मनदीप राजा, अजय सारंगल, राजू चौहान, हेमंत पसरीचा, जतिन्द्र मेहंदीरत्ता, साहिल चड्ढा, हर्ष वर्मा, संजीव बब्बर, देवेन्द्र भारद्वाज, नवीन शर्मा इत्यादि ने पूर्ण सहयोग दिया।

अभिनेता आर्यन बब्बर की उपस्थिति आकर्षण का केन्द्र रही
प्रसिद्ध अदाकार राज बब्बर के सुपुत्र तथा फिल्म अभिनेता आर्यन बब्बर आज उपकार दशहरा कमेटी के विशेष निमंत्रण पर दशहरा आयोजन में उपस्थित हुए। आर्यन बब्बर इन दिनों प्रोड्यूसर कपिल बत्तरा द्वारा बनाई जा रही पंजाबी फिल्म ‘गांधी फिर आ गया’ की शूटिंग के सिलसिले में पंजाब में हैं। आदर्श नगर पार्क में हजारों की उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए आर्यन बब्बर ने कई डायलॉग भी सुनाए और श्री विजय कुमार चोपड़ा के साथ पुतलों के दहन कार्यक्रम में भी भाग लिया।

Edited By

Sunita sarangal