पूर्व मेयर सहगल की गिरफ्तारी का मामला भड़का,निगम कर्मचारी हड़ताल पर

punjabkesari.in Monday, Nov 12, 2018 - 01:45 PM (IST)

जालंधर(खुराना):पूर्व मेयर सुरेश सहगल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जालंधर नगर निगम का स्टाफ फिर से हड़ताल पर चला गया है। इस कारण निगम के सेवा केंद्र और अन्य विभाग बंद रखे गए।  
उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से नगर-निगम का स्टाफ हड़ताल पर चल रहा था।

इसके बावजूद निगम के कई विभागों के कर्मचारी काम कर रहे थे। बिल्डिंग इंस्पेक्टर के साथ मारपीट के आरोपियों को पुलिस की तरफ से गिरफ्तार  करके जेल भेज देने के बाद अब निगम स्टाफ पूर्व मेयर सुरेश सहगल की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ है। गत दिनों निगम स्टाफ ने हड़ताल में ढील यह देते हुए दी थी कि  यदि सोमवार तक पूर्व मेयर सहगल को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वह बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। अब देखना होगा कि अगले 2-3 दिनों में सुरेश सहगल की तरफ से सरंडर किया जाता है या पुलिस उनको गिरफ्तार करती है। 
 

swetha