आजादी का अमृत महोत्सव- कुड़ें की छंटाई के लिए एक हफ्ते तक मुहिम चलाएगा नगर निगम

punjabkesari.in Thursday, Aug 11, 2022 - 04:44 PM (IST)

लुधियाना(हितेश): नगर निगम द्वारा सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट नियमों का पालन करने के लिए कूडे़ की छंटाई पर जोर दिया जा रहा है जिसके लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत कूडे की छंटाई के लिए एक हफ्ते तक मुहिम चलाने का फैसला किया गया है।

इस संबंधी कमिश्नर शेना अग्रवाल दुआरा बुधवार को हेल्थ ब्रांच के अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कूडे की छंटाई व डोर टू डोर कलेक्शन के लिए लोगों के साथ सफाई कर्मियों को जागरूक किया जाए। इसमें फल - सब्जियों से खाद बनाने का पहलू मुख्य रूप से शामिल है।  इसी तरह सड़कों, गालियों, मार्केट व पब्लिक टॉयलेट की सफाई, कूडे - मलबे की लिफ्टिंग की जाए। इसके अलावा खुले में कुड़ा फैंकने, जलाने वाले लोगों व सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर चालान काटने के लिए बोला गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News