बहनों को करता था परेशान, कर दिया कत्ल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 22, 2018 - 05:50 PM (IST)

जालंधर/करतारपुर (रमन, माही, साहनी): रंधावा मसंदा स्थित अजीत सिंह रंधावा के डेरे में हुए प्रवासी मजदूर के अंधे कत्ल केस की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा कर एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी फरार है। दिग्विजय कपिल उपपुलिस कप्तान सब-डिवीजन करतारपुर ने बताया कि 4 दिन पहले रसूलपुर व रंधावा मसन्दा के बीच पड़ते अजीत सिंह रंधावा के डेरे में सोए हुए गौरव कुमार (19) पुत्र बेचन यादव मूल निवासी घावरा (बिहार) का उक्त लोग तेजधार हथियारों से कत्ल कर मौके से फरार हो गए थे।

एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल के आदेशों पर मामले की जांच हेतु बलकार सिंह पुलिस कप्तान इन्वैस्टीगेशन, लखवीर सिंह इन्वैस्टीगेशन, इंस्पैक्टर हरिन्द्र सिंह गिल, सब-इंस्पैक्टर रमनदीप सिंह की स्पैशल इन्वैस्टीगेशन टीम ने मामले की बारीकी से जांच कर हत्यारे कुंदन कुमार पुत्र भुच्चो मंडल निवासी गदईपुर को रंधावा मसंदा श्मशानघाट के पास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार कुंदन लाल ने पूछताछ में बताया कि गौरव उसकी 2 बहनों को अक्सर परेशान करता था। 16 अगस्त को जब वह अपने पिता भुच्चो के साथ काम से वापस घर आया तो उसकी दोनों बहनें घर पर बैठी रो रही थीं।

पूछने पर बताया कि गौरव ने उनके साथ जबरदस्ती की है और 12 साल की बहन के साथ दुष्कर्म किया है। वारदात दौरान दोनों घर में अकेली थीं, घर में रहती मौसी बिहार गई हुई थी। इस बेइच्चती का बदला लेने के लिए गुस्साए बाप-बेटे ने तेजधार हत्यारों से डेरे में सोए हुए गौरव पर हमला कर दिया, जिससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया। उसके पास सोए दूसरे लड़के जतिन्द्र कुमार ने कत्ल करते हुए सब कुछ देख लिया जिसे उन्होंने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसका भी कत्ल कर दिया जाएगा। मगर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो जतिन्द्र ने सब कुछ बता दिया। पुलिस ने कुंदन से वारदात में इस्तेमाल किए हथियार कृपाण, हॉकी व एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News