(Pics): श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकाला गया नगर कीर्तन

punjabkesari.in Wednesday, Jan 01, 2020 - 02:48 PM (IST)

जालंधर(सोनू): दसवीं पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारों और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया।
 
नगर कीर्तन में रागी जत्थों ने संगत को कथा कीर्तन सुनाकर निहाल किया और श्री गुरु ग्रंथ साहिब द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने संगत को अपने जौहर दिखाए। शहर में नगर कीर्तन का लोगों ने जोरदार स्वागत किया गया।

यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोविंदगढ़ से आरंभ होकर जो एसडी कॉलेज, दाना मंडी रोड, सेंट्रल टाउन, माई हीरां गेट, पटेल चौक, जेल चौक, रैणक बाजार, नया बाजार से होते हुए गुरुद्वारा दीवान अस्थान में समाप्त होगा। 


 

 

Vaneet