DSP दलजिन्द्र संधू की देखरेख में जरूरतमंद लोगों की सहायता के कार्य ने जोर पकड़ा

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2020 - 09:54 AM (IST)

जालंधर(धवन): डी.एस.पी. दलजिन्द्र सिंह संधू के नेतृत्व में स्वयंसेवी संगठन (एन.जी.ओ.) ने जरूरतमंद लोगों की सहायता का कार्य तेज कर दिया है, जोकि कोरोना वायरस के कारण प्रभावित हुए हैं। दलजिन्द्र संधू के साथ परीक्षित पिंका, गुलशन कुमार, बॉबी व अन्य सदस्य भी नि:स्वार्थ सेवा के कार्य में लगातार जुटे हुए हैं। 

डी.एस.पी. दलजिन्द्र संधू ने बताया कि प्रभावित परिवारों को 5-5 किलो चावल, 5 किलो दाल, 2 किलो सरसों का तेल, 1 किलो आलू तथा 2 नमक के पैकेट दिए जा रहे हैं। कर्फ्यू के कारण लोगों को उनके घरों में जाकर राशन पहुंचाया जा रहा है और साथ ही लॉकडाऊन के कारण सामाजिक दूरी का भी पूरा ध्यान एन.जी.ओ. के सदस्यों द्वारा रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वास्तव में यह एक संकट की घड़ी है परन्तु इससे प्रभावित होने वाले गरीब परिवारों, आप्रवासी श्रमिकों की मदद करना भी हमारा कत्र्तव्य है, इसलिए लोगों की भूख को शांत करने के लिए लगातार अपनी क्षमता के अनुसार प्रयास किए जा रहे हैं। पंजाब में अनेक स्वयंसेवी संगठन कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। 

Vatika