इंसानियत शर्मसार : नहर में मिला नवजात बच्चे का भ्रूण, फैली सनसनी

punjabkesari.in Saturday, Jul 23, 2022 - 03:24 PM (IST)

जालंधर : जालंधर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बस्ती बावा खेल नहर में नवजात बच्चे का भ्रूण मिला है। भ्रूण मिलने की सुचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है।  मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और भ्रूण को सिविल अस्पताल भेज दिया है। 

एस.एच.ओ. परमिंदर सिंह ने बताया कि दोपहर में समय एक राहगीर ने भ्रूण को देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि भ्रूण कितने महीने का है। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kalash