सैंडलों में हैरोइन छिपाकर भेजने वाली नाइजीरियन लड़की ने FB अकाऊंट किया डिलीट

punjabkesari.in Wednesday, Feb 06, 2019 - 08:39 AM (IST)

जालंधर(स.ह.): सैंडलों की हील में हैरोइन छिपाकर भेजने वाली नाइजीरियन लड़की ने अपना एफ.बी. अकाऊंट डिलीट कर दिया है। पुलिस ने हैरोइन की सप्लाई देने आए मोहम्मद इरफान के मोबाइल से जब नाइजीरियन तस्कर लड़की की जानकारी हासिल करनी चाही तो उस लड़की का अकाऊंट बंद मिला। पुलिस अब इरफान के मोबाइल से व्हाट्स एप काङ्क्षलग व चैटिंग का डिलीट पेज निकलवा कर जांच में जुटी है।

सी.आई.ए. स्टाफ-2 के इंचार्ज डी.एस.पी. हरिंदर सिंह ने बताया कि नाइजीरियन लड़की की अभी किसी भी तरह से पहचान नहीं हो पाई है। एफ.बी. अकाऊंट भी डिलीट पाया गया, लेकिन इरफान के मोबाइल से कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं जिन पर व्हाट्स एप के जरिए उसकी बात हुई थी। फिलहाल वे नंबर भी बंद आ रहे हैं लेकिन उन नंबरों से काफी इनपुट मिल सकते हैं। डी.एस.पी. हरिंदर सिंह ने कहा कि इरफान पहली बार ही जालंधर में हैरोइन बेचने आया था। पुलिस नाइजीरियन लड़की की पहचान होने के बाद उसे भी केस में नामजद करेगी। पूछताछ में पता लगा कि इरफान का पिता नई दिल्ली में ही एक फर्नीचर की फैक्टरी में काम करता है। बता दें कि सी.आई.ए. स्टाफ-2 की टीम ने सतलुज दरिया फिल्लौर पर नाकाबंदी करके मोहम्मद इरफान निवासी उत्तम नगर नई दिल्ली को आधा किलो हैरोइन सहित काबू किया था।

संपर्क न होने पर खत्म कर देते हैं सारे प्रूफ : डी.एस.पी. हरिंदर सिंह ने बताया कि नशे का धंधा करने वाले नाइजीरियन काफी शातिर होते हैं। जैसे ही हैरोइन की सप्लाई के लिए वे युवक-युवतियों को रवाना करते हैं तो टाइम भी नोट कर लेते हैं, जिस जगह पर हैरोइन भेजने होती है वहां पहुंचने के समय के एक घंटे बाद भी सप्लायर ने संपर्क नहीं किया तो वे उस सप्लायर से जुड़े सारे प्रूफ खत्म कर देते हैं। एफ.बी. अकाऊंट डिलीट करना भी इसी का एक हिस्सा है। डी.एस.पी. हरिंदर सिंह ने कहा कि नाइजीरियन लड़की को जल्द ही ट्रेस कर लिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Related News